ऊपरमाल वैष्णव बैरागी समाज आम चौखला की बैठक आयोजित, राजेश अध्यक्ष तो शम्भू उपाध्यक्ष मनोनीत

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- ऊपरमाल क्षेत्र की वैष्णव बैरागी समाज आम चौखला की शनिवार को बैठक सलावटिया पार्क में आयोजित हुई । जिसमें समाज के सभी बंधुओं ने निर्णय लिया कि उपरमाल क्षेत्र की समस्त वैष्णव बैरागी समाज की कमेटी का रजिस्ट्रेशन करवाने का प्रस्ताव पारित किया‌ । इस मौके पर सर्व सम्मति से राजेश कुमार पिता स्व. मोहन दास बैरागी निवासी चांद जी की खेड़ी को अध्यक्ष चुना गया एवं शंभू लाल पिता स्व. रामस्वरूप दास बैरागी निवासी सलावटिया को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया । इस मौके पर समाज के सभी ज्येष्ठ और श्रेष्ठ समाज बंधुओ ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को नवीन कमेटी की कार्यकारिणी बनाने का निर्देश दिया और आगामी मीटिंग 20 मई को होगी, जिसमे समस्त कार्यकारिणी का विस्तार कर शपथ ग्रहण का निर्णय लिया गया । इस दौरान रूप दास, रामेश्वर दास, गोपाल दास, कन्हैया दास, बजरंग दास, नाथु दास, बालू दास, धर्मराज दास एवं समाज के कई युवा समाज बंधु उपस्थित थे ।।